1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Velle’ trailer released: सनी देओल के लाडले की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

‘Velle’ trailer released: सनी देओल के लाडले की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

बॉलीवुड फेमस एक्टर सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल (Karan Deol) ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण (Karan Deol) की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकामयाब हुई थी। वहीं अब करण देओल (Karan Deol) फिल्म 'वेल्ले' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण देओल (Karan Deol) अपने चाचा अभय देओल के साथ नजर आने वाले हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड फेमस एक्टर सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल (Karan Deol) ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण (Karan Deol) की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकामयाब हुई थी। वहीं अब करण देओल (Karan Deol) फिल्म ‘वेल्ले’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण देओल (Karan Deol) अपने चाचा अभय देओल के साथ नजर आने वाले हैं।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

आपको बता दें, हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में अभय देओल मौनी रॉय को कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट लंबे ट्रेलर की शुरूआत करण से होती है, जिसे ‘वेला’ बताया जाता है। वह और उसके दोस्त स्कूल में एक लड़की रिया से टकरा जाते है।

तीनों की रिया से दोस्ती हो जाती है। लड़की के पिता को सबक सिखाने के लिए ये तीनों लड़की की सहमति से उसे किडनेप करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन गड़बड़ हो जाती है। जिसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। ट्रेलर के अंत में दिख रहा है कि अभय देओल ये कहानी मौनी रॉय को सुना रहे हैं।

फिल्म ‘वेल्ले’ का निर्माण अजय देवगन करेंगे, वहीँ निर्देशन देवेन मुंजाल करेंगे। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करण और अभय देओल के अलावा अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी अहम किरदारों में दिखेंगे। वहीं फिल्म में मौनी रॉय का भी स्पेशल एपीयरेंस होगा। फिल्म अगले महीने 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- Malaika Arora Hot Video: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, देख फैन्स को आया पसीना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...