1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Venus Transit 2022 : प्रेम और सौन्दर्य के देवता की बदल रही चाल, इस राशि में प्रवेश कर रहे है

Venus Transit 2022 : प्रेम और सौन्दर्य के देवता की बदल रही चाल, इस राशि में प्रवेश कर रहे है

ग्रह मंडल में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंड़ली में शुक्र ग्रह बली होते है उन जातकों का जीवन सुखमय बीतता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Venus Transit 2022 : ग्रह मंडल में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंड़ली में शुक्र ग्रह बली होते है उन जातकों का जीवन सुखमय बीतता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज के दिन भगवान गणेश जी जन्म हुआ था। ज्योतिष के अनुसार आज यानी गणेश चतुर्थी  के दिन शुक्र का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसे राशि गोचर भी कहा जाता है। आज शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन कई राशियों की किस्मत बदल सकता है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

मेष राशि
शुक्र ग्रह आज सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं और यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित होगा। इस राशि के जातकों भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
शुक्र ग्रह गोचर का सिंह राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिंह राशि में सूर्य ग्रह पहले से ही बैठे हुए हैं और सूर्य व शुक्र का युति इन जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और करियर के क्षेत्र तरक्की मिलेगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और घर में पैसे का आगमन होगा।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...