1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEOवैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद शरीर में आई चुम्बकीय शक्ति, चिपकने लगे बर्तन और सिक्के

VIDEOवैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद शरीर में आई चुम्बकीय शक्ति, चिपकने लगे बर्तन और सिक्के

इस शख्स का नाम अरविंद जगन्नाथ सोनार है। हाल ही में कुछ समय पहले अरविंद ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद उन्हें कुछ-कुछ अजीब लगने लगा और शरीर के अंदर कई बदलाव होने लगे। इस दौरान उनके शरीर पर बर्तन और धातु की चीजें चिपकने लगीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली:भारत के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर लोगों के अंदर अभी भी डर बना हुआ है। सरकार और कई संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर इस डर को दूर करने के लिए कई जागरुक अभियान चला रहीं हैं। वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले से वैक्सीन को लेकर एक हैरतअंगेज खबर आई है। यहां एक शख्स ने बेहद ही अजीबोगरीब दावा किया है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। दावे में शख्स ने ये कहा है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद उसके शरीर में चुम्बकीय शक्ति आ गई है। इसके चलते उसके शरीर पर स्टील के बर्तन चिपक रहें हैं

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

इस शख्स का नाम अरविंद जगन्नाथ सोनार है। हाल ही में कुछ समय पहले अरविंद ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद उन्हें कुछ-कुछ अजीब लगने लगा और शरीर के अंदर कई बदलाव होने लगे। इस दौरान उनके शरीर पर बर्तन और धातु की चीजें चिपकने लगीं।

इसे देख परिवार वालों को लगा कि ऐसा शायद शरीर पर आ रहे पसीने के चलते हो रहा होगा। इसके बाद अरविंद जब नहाकर दोबारा आए तब भी उनके शरीर पर बर्तन चिपक रहे थे। इस घटना पर अरविंद के बेटे ने बताया कि उसने कुछ समय पहले यूट्यूब पर एक वीडियो को देखा था, जिसमें एक शख्स यह बता रहा था कि वैक्सीन की सेकेंड डोज लेने के बाद उसके शरीर में चुम्बकीय शक्ति पैदा हो गई है।

यह वीडियो देखकर उसने अपनी मां और पिता से कहा उन्हें भी इसे एक बार ट्राई करना चाहिए। वहीं जब सिक्के, प्लेट और चम्मच को जैसे ही पिता के शरीर पर लगाया गया वे सभी उस पर चिपक गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

अरविंद के इस दावे में कितनी हकीकत है और कितना फसाना? इसके बारे में अभी तक किसी को कुछ नहीं पता। आखिर उनके शरीर से चम्मच और बर्तन क्यों चिपक रहें हैं? ये भी कोई नहीं जानता। क्या सचमुच इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या कुछ और वजहों से उनके शरीर में चुम्बकीय शक्ति पैदा हुई है। इन सब की जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।

पढ़ें :- Russian Girl Dance Video: रशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके, देखने वाले झुमने
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...