1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. VIDEO: धोनी ने पत्नी साक्षी संग इस धिंचाक गाने पर किया जबरदस्त डांस, माही के मूव्स ने बनाया दीवाना

VIDEO: धोनी ने पत्नी साक्षी संग इस धिंचाक गाने पर किया जबरदस्त डांस, माही के मूव्स ने बनाया दीवाना

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहतें हैं। दोनों फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करतें रहतें हैं। दरअसल, इन दिनो साक्षी और धोनी का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये खूबसूरत कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। साक्षी और धोनी की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। इसमें वह अपने बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रही हैं और काफी सुंदर दिख रही हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

आपको बता दें, इस वीडियो को पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी और धोनी टॉलीवुड सॉन्ग ‘वाथी कमिंग’ पर डांस कर रहे हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। ये वीडियो किसी शादी पार्टी की है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। महज कुछ ही घंटों में इस हजारों बार देखा जा चुका है।

साक्षी सिंह धोनी ने इस दौरान गुलाबी रंग का चमकदार ड्रेस पहना हुआ है और उन्होंने नेकपीस भी पहना हुआ है। उनके बाल खुले हैं और डांस करते वक्त उनके बाल लहरा रहे हैं, जबकि एमएस धोनी उनके पीछे उनके हाथों को पकड़ डांस कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...