दादी से एक बेहद मासूम सवाल पूछा था, जिसके जवाब के बाद से सभी दादी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसमें विभोर अपनी दादी से पूछते हैं कि मरने के बाद वे स्वर्ग में जाएंगी या नरक में। यह सवाल सुनते ही दादी का पारा सातवें आसमान पर चला गया था।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं और उन्हें वायरल होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। जानवरों के क्यूट वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे, अब देखिए दादी-पोते की खूबसूरत बॉन्डिंग का एक मजेदार वीडियो। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर विभोर शर्मा ने शेयर किया है। वे अक्सर अपनी दादी के वीडियो शेयर करते रहते हैं। स्वर्ग या नरक में से कहां जाएंगी दादी विभोर शर्मा और उनकी दादी की बॉन्डिंग काफी पसंद की जाती है।
हाल ही में उन्होंने अपनी दादी से एक बेहद मासूम सवाल पूछा था, जिसके जवाब के बाद से सभी दादी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसमें विभोर अपनी दादी से पूछते हैं कि मरने के बाद वे स्वर्ग में जाएंगी या नरक में। यह सवाल सुनते ही दादी का पारा सातवें आसमान पर चला गया था।
View this post on Instagram
पढ़ें :- 60 year Old Woman Stunt Video: साड़ी पहन 60 साल की महिला ने किया स्टंट, देखने वालों का मुंह रह गया खुला का खुला
दादी ने पोते के इस सवाल के जवाब में बताया कि वे स्वर्ग में ही जाएंगी, नरक में क्यों जाएंगी भला। इतने से भी पोते का मन नहीं भरा था और उसने पूछ डाला कि स्वर्ग ही क्यों जाओगी। तब दादी ने जवाब में कहा कि स्वर्ग में नेटवर्क अच्छा आता है। वहां से मैं अच्छी-अच्छी तस्वीरें भेज सकूंगी। इस पर पोता पूछता है कि आपने देखा है क्या। जवाब में दादी ने भी कहा कि उन्होंने स्वर्ग देखा हुआ है।