1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO: व्हीलचेयर पर दिव्यांग ने मोहम्मद रफी गाया बेहतरीन सॉन्ग, दिग्गजों के उड़े होश

VIDEO: व्हीलचेयर पर दिव्यांग ने मोहम्मद रफी गाया बेहतरीन सॉन्ग, दिग्गजों के उड़े होश

इसी कड़ी में यूट्यूब पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक दिव्यांग पुरुष व्हीलचेयर पर बैठकर मोहम्मद रफी का लोकप्रिय गाना "यह रेशमी जुल्फें" गाते हुए दिख रहा है। कई लोग इस शख्स के गाने को सुनकर उसकी जमकर तारीफ कर रहें हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

आपको बाहुबली वाला लड़का तो याद होगा, जिसका कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह लड़का बहुत ही सुरीले अंदाज में जय-जयकारा सॉन्ग गाता हुआ दिख रहा था। इसी कड़ी में यूट्यूब पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक दिव्यांग पुरुष व्हीलचेयर पर बैठकर मोहम्मद रफी का लोकप्रिय गाना “यह रेशमी जुल्फें” गाते हुए दिख रहा है। कई लोग इस शख्स के गाने को सुनकर उसकी जमकर तारीफ कर रहें हैं।

पढ़ें :- मेट्रो और सड़क पर अश्लील डांस और स्कूटी पर स्टंट करने वाली दोनो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दिव्यांग पुरुष व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है। उसके पास एक माइक भी है, जिसमें वह मोहम्मद रफी का सुपरहिट सॉन्ग “यह रेशमी आंखें, यह रेशमी जुल्फें इन्हें देखकर जी रहें हैं…” गाते हुए दिख रहा है। शख्स की आवाज हूबहू मोहम्मद रफी की तरह मिल रही है। उसके एक एक सुर एकदम सटीक लग रहें हैं।

इस कारण गाना सुनते हुए एक अलग अनुभव हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना राजेश खन्ना और मुमताज की लोकप्रिय फिल्म दो रास्ते का है। आज भी ये गाना सुपरहिट है। आपको राह चलते कहीं ना कहीं ये गाना जरूर सुनने को मिल जाएगा।

वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं कई लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग व्हील चेयर पर गाना गाते इस दिव्यांग शख्स की जमकर तारीफ कर रहें हैं।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...