नई दिल्ली। शाहीन बाग (Shaheen Bagh Protest) इलाके में फिर एक बार गोली चलने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि कपिल गुर्जर नाम के शख्स ने गोलियां चलाईं है, दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है।
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर एक आरोपी ने गोली चला दी। हमला करने से पहले आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई फेसबुक लाइव किए। इसमें एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि खेल खत्म।
युवक ने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए और इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पर लिखा, ‘शाहीन भाग, खेल खत्म’। एक अन्य पोस्ट में शख्स ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक छात्र के घायल हो गया है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया।
शाहीन बाग में फायरिंग का आरोपी pic.twitter.com/edLdlu7gOs
— Arun Kumar Singh (@arunsingh4775) February 1, 2020
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया में गोलीबारी की घटना कुछ सेकेंड में हुई और इससे पहले की पुलिस कोई प्रतिक्रिया कर पाती उस व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। दिल्ली पुलिस का यह बयान तब आया जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बल के जवान मूक दर्शक बने रहे।
विशेष पुलिस आयुक्त(खुफिया) प्रवीर रंजन ने कहा,” जब तक पुलिस कुछ समझ पाती व्यक्ति गोली चला चुका था। यह महज कुछ सेकेंड में हुआ। जांच चल रही है। मामला अपराध शाखा को भेज दिया गया है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह व्यक्ति नाबालिग है।