1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : ‘खूबसूरत और खतरनाक भी’ देखें पहाड़ों के बीच बादल फटने का मंजर

Video Viral : ‘खूबसूरत और खतरनाक भी’ देखें पहाड़ों के बीच बादल फटने का मंजर

Video Viral: पहाड़ों के बीच एक झील में बादल फटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखकर सब हैरान हैं। इस वीडियो बनाने वाले शख्स की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस नजारे को लोग ‘रोंगटे खड़े करने वाला’ बता रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Video Viral: पहाड़ों के बीच एक झील में बादल फटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखकर सब हैरान हैं। इस वीडियो बनाने वाले शख्स की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस नजारे को लोग ‘रोंगटे खड़े करने वाला’ बता रहे हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

बता दें कि यह एक टाइम लैप्स वीडियो है। इसमें पहाड़ों के बीच एक झील और उसके ऊपर मंडराता बादल दिखता है। बादल धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और बादलों के बीच से पानी बरसने लगता है। पहाड़ों को पार कर जब बादल झील के ऊपर पहुंचता है तो बादल फट जाता और बीच से अचनाक भारी मात्रा में पानी गिरने लगता है।

इस वीडियो को मौसम विज्ञान और लैंडस्केप का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- इस देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। दूसरे ने लिखा- अद्भुत, तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- Wow । कई लोगों ने प्रकृति के इस करिश्मे पर हैरानी जताई है। इस नजारे को कैप्चर करने वाले की भी लोग खूब तारीफ करते दिख रहे हैं।

यह वीडियो दक्षिणी ऑस्ट्रिया का है। इसे Peter Maier ने शूट किया है। वीडियो में जिस झील के ऊपर किसी बम की तरह पानी बरस रहा है उसका नाम Lake Millstatt है। असल में यह वीडियो साल 2018 का है। जिसे पीटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो पर एक शख्स ने लिखा कि कल्पना कीजिए जंगल की आग पर बादल फटने की यह घटना होती। वह नजारा कितना अद्भुत होता। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान अपनी ही रचनाओं, पौधों, पेड़ों को पानी से नहला रहा है। तीसरे ने लिखा- प्रकृति अपने चरम पर। एक ही समय पर खूबसूरत भी और खतरनाक भी।

पढ़ें :- Russian Girl Dance Video: रशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके, देखने वाले झुमने

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...