1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. VIDEO: जब Khesari Lal की गर्लफ्रेंड करने चली दूसरे से शादी, लुंगी में भागते हुए बोले ‘बाबू आओ ना’…

VIDEO: जब Khesari Lal की गर्लफ्रेंड करने चली दूसरे से शादी, लुंगी में भागते हुए बोले ‘बाबू आओ ना’…

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए-नए गानों से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने फिर से नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम 'बाबू आओ ना' है। गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए-नए गानों से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं, दरअसल, उन्होंने फिर से नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम ‘बाबू आओ ना’ है। गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

आपको बता दें, इस गाने को अभी तक तकरीबन 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना फिलहाल इंडिया ट्रेंडिंग में नम्बर 2 पर ट्रेंड भी कर रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने ‘बाबू आओ ना’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना म्यूजिक चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है तो वायरल ही हो गया।

24 घंटे के अंदर बनाया नया रिकॉर्ड

गाने को रिलीज हुई अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और यह गाना अब रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। गाने के व्यूज की स्पीड को देख कर लगता है कि खेसारी के इस गाने का व्यूज 10 मिलियन होते देर नहीं लगेगी। खेसारी लाल यादव का गाना ‘बाबू आओ ना’ एक ऐसे प्रेमी की कहानी है, जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और जब उसे पता चलता है तो वो रह नहीं पता है और दौरा चला आता है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लीरिक्स विशाल भारती का है। म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फीट रचना सिंह यादव का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं जबकि डीओपी संतोष यादव हैं। गाने की शानदार कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।

पढ़ें :- Malaika Arora Hot Video: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, देख फैन्स को आया पसीना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...