1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. 3 घंटे तक Vidyut Jammwal बर्फ के अंदर योग करते आये नजर, VIDEO और तस्वीरों ने मचाया तहलका

3 घंटे तक Vidyut Jammwal बर्फ के अंदर योग करते आये नजर, VIDEO और तस्वीरों ने मचाया तहलका

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को अक्सर अपनी फिटनेस और नई-नई चीज़े करने के लिए सुर्खियों में देखा जाता है। दरअसल एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन उनके लिए कुछ न कुछ तरो-ताज़ा पेश करते रहते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को अक्सर अपनी फिटनेस और नई-नई चीज़े करने के लिए सुर्खियों में देखा जाता है। दरअसल एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन उनके लिए कुछ न कुछ तरो-ताज़ा पेश करते रहते हैं।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

आपको बता दें, अब इन सभी के बीच विद्युत ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से सभी को हैरान कर डाला है। दरअसल विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।

हालांकि उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने अपनी उंगलियां दांतों तले दबा ली हैं। दरअसल, तस्वीरों में एक्टर कड़कड़ाती ठंड में बर्फ की चादर ओढ़े नज़र आ रहे हैं।

पढ़ें :- परवीन डबास ने तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का किया उद्घाटन 

केवल इतना ही नहीं इस जमा देने वाली बर्फ में विद्युत को योग अभ्यास करते देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को देखकर हर कोई दंग रह गया है। एक्टर ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमे वह बर्फ के अंदर धंसे हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं बर्फ के अंदर ही अभिनेता को अलग-अलग मुद्राओं में अभ्यास करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ”मेरी राह अलग है।।।।”

इसी के साथ ही अभिनेता ने कलरीपायट्टु (मार्शल आर्ट की एक कला), मार्शल आर्टिस्ट जैसे हैशटैग का यूज किया है। वैसे विद्युत हर बार अपनी फिटनेस से सभी के पसीने छुड़ा देते हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

पढ़ें :- टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का यह लुक फैंस के दिलों पर चला रहा है छुरियां

वैसे विद्युत जामवाल ने फिल्मी पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी कई बार अपने कारनामों से सभी को हैरान किया है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

पढ़ें :- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...