1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Murder : मृतक के भाई ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर लगाया सनसनीखेज आरोप, ये साजिश है, गहनता से हो जांच

Lucknow Murder : मृतक के भाई ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर लगाया सनसनीखेज आरोप, ये साजिश है, गहनता से हो जांच

लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishore) के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishore) के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर (MP’s son Vikas Kishore) की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। डीसीपी राहुल राज (DCP Rahul Raj) सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने कहा कि उनका बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था वह दिल्ली में था।

पढ़ें :- 03 october ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava)  (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु (Vikas Kishore aka Ashu) के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कौशल ने पुलिस कमिश्नर को सूचना दी

कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान एक के बाद एक घोटाला सबके सामने आया: अनुराग ठाकुर

मृतक के भाई विकास ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे, पिस्टल साथ मे रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है, गहनता से जांच होनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...