नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद देश के कई विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्थाा मुस्तैद कर दी गयी है। वहीं, दिल्ली पुलिस हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है। जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में ABVP और NSUI के छात्रों ने आपस में भिड़ंत कर ली। यहां ABVP दफ्तर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि, जेएनयू हिंसा को लेकर गुजरात के अहमदाबाद में ABVP दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। तभी वहां पर NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।
दोनों पक्षों में पथराव और लाठी डंडे चलने लगे। यह देख पुलिस को बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ना पड़ा, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। गौरतलब है कि, रविवार रात जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कई वहां के छात्रों और फैकल्टी पर हमला किया गया। इस हमले में करीब तीन दर्जन छात्र घायल हुए थे।