नई दिल्ली। डीटीसी की बस में डांस करती जिस युवती का सोशल मीडिया ऐप पर बनाया वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था, उसी लड़की का एक और नया विडियो गुरुवार को वायरल हुआ। इस बार यह लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस करती हुई नजर आ रही है।
हालांकि इस मामले में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के किस रूट की ट्रेन के अंदर बनाया गया है। इस वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के प्रतिक्रिया भी अजब तरीके से दी है।
मेट्रो की ओर से इस डांस के मद्देनजर आधिकारिक प्रतिक्रिया स्वरूप एक ट्वीट किया गया है। इसमें ऊपर लिखा है- ‘क्या आप दिल्ली मेट्रो में टिक-टॉक विडियो बना सकते हैं? इसका जवाब देते हुए नीचे दलेर मेहंदी का GIF लगाया गया है, जिसमें वह अपने ना ना ना ना ना रे गाने पर डांस कर रहे हैं।’ लोगों को डीएमआरसी की यह प्रतिक्रिया हैरान करने वाली लग रही है।
Them: Can we make TikTok videos in the metro?
Metro: pic.twitter.com/qZcPA1zCmCपढ़ें :- किसी समय कोई चौकीदार था तो कोई वेटर, लेकिन आज हैं ये 8 बॉलीवुड के चमकते सितारे
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 18, 2019
यहां पर बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर फोटो खींचना या संगीत बजाना वर्जित है। ऐसे करने पर डीएमआरसी में तैनात सुरक्षा कर्मी कार्रवाई भी करते हैं, लेकिन अब लड़की के डांस का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों का रुख हैरान कर रहा है।
मोबाइल ऐप पर विडियो बनाने वाली लड़की दिल्ली की है। उसके प्रोफाइल पर मौजूद विडियोज में मेट्रो में डांस करते हुए उसका एक और विडियो भी मौजूद है। साथ ही इंडिया गेट समेत दिल्ली की कुछ अन्य जगहों पर डांस करते हुए भी उसने विडियोज बनाकर ऐप पर डाले हुए हैं। ऐप पर युवती के बड़ी तादाद में फॉलोअर्स भी हैं।