1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video -Salute to Dedication of Work : डॉक्टर बनीं भगवान, नवजात बच्ची को मुंह से सांस देकर जान बचाई, जन्म के बाद नहीं चल रही थीं सांसें

Viral Video -Salute to Dedication of Work : डॉक्टर बनीं भगवान, नवजात बच्ची को मुंह से सांस देकर जान बचाई, जन्म के बाद नहीं चल रही थीं सांसें

धरती पर डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। इंसान जब भी बीमार होता है तो डॉक्टर ही उसको नया जीवन देने का काम करते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि ये चमत्कार है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। धरती पर डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। इंसान जब भी बीमार होता है तो डॉक्टर ही उसको नया जीवन देने का काम करते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि ये चमत्कार है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची को एक डॉक्टर साहिबा मुंह में सांस देकर ज़िंदा करने की कोशिश कर रही हैं। वो तब सांस देती रहीं, जब तक बच्ची सांस नहीं लेने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इससे पहले यह वीडियो वायरल हो चुका है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

यूपी पुलिस के अधिकारी सचिन कौशिक ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने जानकारी दी है. जानकारी में उन्होंने लिखा है- डॉक्टर सुलेखा चौधरी, पीडियाट्रीसियन, CHC, आगरा। बच्ची का जन्म हुआ लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को पहले ऑक्सिजन सपोर्ट दिया, लेकिन जब उससे भी लाभ नहीं हुआ तो लगभग 7 मिनट तक ‘माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन’ दिया, बच्ची में साँस आ गई।

जानकारी के मुताबिक, आगरा के सीएचसी में जब बच्ची का जन्म हुआ, तब शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को फौरन ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया, लेकिन जब उससे भी कुछ फायदा नहीं हुआ तब डॉक्टर सुरेखा ने नवजात को मुंह से सांस देना शुरू कर दिया। वो लगभग 7 मिनट तक ऐसा ही करती रहीं, जिसके बाद नवजात ने हरकत करना शुरू कर दिया। अब इस वीडियो को देखकर लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

26 सेकंड का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर 91.8 हज़ार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही प्यारा वीडियो है, डॉक्टर साहिबा को सलाम। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- डॉक्टर वाकई में भगवान होते हैं।

 

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...