Viral Video : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh Deepika Padukone) सऊदी अरब (Saudi Arab) के जेद्दा में अपकमिंग फिल्म '83' (movie '83') की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इसके बाद दुबई में एक बड़ा सरप्राइज दिया गया। 16 दिसंबर को '83' के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर चलाया, जिसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)ने गर्व के साथ देखा।
Viral Video : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh Deepika Padukone) सऊदी अरब (Saudi Arab) के जेद्दा में अपकमिंग फिल्म ’83’ (movie ’83’) की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इसके बाद दुबई में एक बड़ा सरप्राइज दिया गया। 16 दिसंबर को ’83’ के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर चलाया, जिसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)ने गर्व के साथ देखा। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ’83’ का वर्ल्ड प्रीमियर जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea DFilm Festival) में हुआ था। इसके बाद फिल्म की टीम दुबई चली गई।
फिल्म ’83’ (83 Trailer) के ट्रेलर बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर दिखाया गया है। इस दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाथों में हाथ डालकर इसे एन्जॉय कर रहे थे। डायरेक्टर कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां कपिल देव (Kapil Dev) और मोहिंदर अमरनाथ (Mohinder Amarnath) भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। इस खास पल के वीडियो दीपिका-रणवीर के फैन पेज से शेयर किए गए हैं।
एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बुर्ज खलीफा (Ranveer Deepika Burj Khalifa Video) की बिल्डिंग के सामने खड़े हैं। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर भी दिखाई दे रही हैं।ट्रेलर देखते वक्त रणवीर और दीपिका काफी खुश और चीयर कर रहे हैं। दोनों की आवाजें इस वीडियो में सुनी जा सकती है। प्रियंका और रणवीर हाथों में हाथ डाले इस खास पल को देख रहे हैं और प्राउड फील कर रहे हैं।
दीपिका-रणवीर सिंह ने ताली बजाकर जताई खुशी
ट्रेलर खत्म होने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद फिर चीयर करते हैं। रणवीर और दीपिका ने रात के लिए रेट्रो लुक वाले आउटफिट पहने थे। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक पोस्ट किया और लिखा, “डिस्को इनफर्नो, लेट्स गो।” दीपिका लाल रंग की ड्रेस में थीं।