1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022 : विराट कोहली फिर बने टी20 विश्वकप के नंबर 1 बल्लेबाज

T20 World Cup 2022 : विराट कोहली फिर बने टी20 विश्वकप के नंबर 1 बल्लेबाज

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 विश्वकप 2022 (T20 World Cup 2022) में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कोहली टी20 विश्वकप (T20 World Cup ) में दो बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 विश्वकप 2022 (T20 World Cup 2022) में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कोहली टी20 विश्वकप (T20 World Cup ) में दो बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस बार 6 मैचों में 296 रन बनाए। कोहली इससे पहले टी20 विश्वकप 2014 (T20 World Cup 2014) में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। कोहली ने इस बार शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

टी20 विश्वकप 2022 में भारत के लिए कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 4 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान कोहली ने 296 रन बनाए हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि इसके बावजूद उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब नहीं दिया गया। कोहली ने इस बार 25 चौके और 8 छक्के जड़े। अहम बात यह भी है कि वे इससे पहले भी टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रह चुके हैं। कोहली ने 2014 में यह कारनामा किया था।

बता दें कि टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल मैच इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। टीम के शानदार खिलाड़ी सैम कर्रन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब दिया गया। उन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के बाद बेन स्टोक्स की तारीफ की। कर्रन ने कहा कि हम इस पल का आनंद ले रहे हैं। स्टोक्स ने मैच में बड़ी बाउंड्रीज़ खेली है। उनकी भूमिका अहम रही।

टी20 विश्वकप में अब तक के नंबर 1 वाले बल्लेबाज

  • 2007 – मैथ्यू हेडन
  • 2009 – तिलकरत्ने दिलशान
  • 2010 – महेला जयवर्धने
  • 2012 – शेन वॉटसन
  • 2014 – विराट कोहली
  • 2016 – तमीम इकबाल
  • 2021 – बाबर आजम
  • 2022 – विराट कोहली

पढ़ें :- Paris Olympics : भारतीय महिला पहलवानों की बड़ी कामयाबी, अंशु मलिक और विनेश फोगाट ने हासिल किया कोटा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...