फेमस कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों का ही शेड्यूल काफी टाइट रहता है इसके बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव राहतें हैं, और दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक फोटो शेयर की है जिस पर फैंस खूब मजे लेते रहे हैं।
मुंबई: फेमस कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों का ही शेड्यूल काफी टाइट रहता है इसके बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव राहतें हैं, और दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक फोटो शेयर की है जिस पर फैंस खूब मजे लेते रहे हैं।
आपको बता दे, विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सेल्फी ली और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। विराट कोहली ने जहां हर्ट इमोजी बनाकर इस प्यारी सी फोटो को शेयर किया है वहीं अनुष्का कमेंट सेक्शन में अपने पति की टांग खींचती दिखीं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Thalaivar 171 first poster release: रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 171 का पहला पोस्टर रिलीज
अनुष्का शर्मा ने कमेंट सेक्शन में विराट कोहली की इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘अपने फैंस को खुश करके हमेशा अच्छा लगता है। अपने फैंस के लिए मैं कुछ भी करती हूं।’ असल में जिस तरह अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ सेल्फी खिंचवाई है उससे लग रहा है कि विराट सेल्फी लेने के फुल मूड में थे लेकिन अनुष्का ने बस उनके साथ तस्वीर खिंचवा ली है।
दूसरी बात ये कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ सेल्फी लेकर काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं। अनुष्का शर्मा के कमेंट पर सैकड़ों जवाब आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपके फैंस सबसे क्यूट भी होते हैं।’ एक अन्य यूजर ने अनुष्का के कमेंट पर रिप्लाई किया, ‘किंग और क्वीन एक साथ।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से वही आपका सबसे बड़ा फैन है।