1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को होगा विधानसभा की 68 सीटो पर मतदान, जानिये कितने प्रत्याशी आजामा रहे किस्मत

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को होगा विधानसभा की 68 सीटो पर मतदान, जानिये कितने प्रत्याशी आजामा रहे किस्मत

हिमालचल प्रदेश में शनिवार को यानि 12 नवंबर को विधान सभा की 68 सीटो के लिए मतदान होगा। सुबह आठ बजे से मतादान शुरु होगा और शाम के पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। हिमाचल प्रदेश की इन 68 सीटो पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में है और अपनी किस्मत आजमा रहे है।

By Sachin 
Updated Date

हिमालचल प्रदेश में शनिवार को यानी 12 नवंबर को विधान सभा की 68 सीटो के लिए मतदान होगा। सुबह आठ बजे से मतादान शुरु होगा और शाम के पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। हिमाचल प्रदेश की इन 68 सीटो पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में है और अपनी किस्मत आजमा रहे है। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटो पर अपने प्रत्याशियो को मैदान में उतारा है जबकि आप पार्टी ने 67 सीटो पर अपने प्रत्याशी खड़े किये है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी की ओर से 13 सीटो पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से 11 सीटो पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट पर अपने उम्मीदवारो को खड़ा किया है। इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा 157 ऐसे मतदान केन्द्र बनाये है जिन पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेगीं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

55 लाख 74 हजार 793 मतदाता करगें वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाता है। जिनमे से महिलाओ को पुरुषो के अलावा 37 मतदाता तृतीय लिंग की श्रेणी में आते है। हिमाचल में मतदान करने के लिए शनिवार को मतदान वाले दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयो, बोर्डो, शैक्षणिक संस्थाओ, निगमो और औद्योगिक इकाईयो में काम करने वाले कर्मचारियों के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कांग्रेस के वीरभद्र सिंह के नाम है सबसे अधिक सीएम रहने का रिकार्ड
हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड कांग्रेस के वीरभद्र सिंह के नाम है। वह सबसे अधिक समय 21 वर्षो से भी अधिक समय तक इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। इसके अलावा कांग्रेस के यशवंत सिंह परमार भी हिमाचल के 18 वर्षो से अधिक समय तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। इसके अलावा प्रदेश में दो बार राष्ट्रपति शासन भी लगा है। हिमाचल प्रदेश में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना मतदान केन्द्र टशीगंग है। यह मतदान केन्द्र समुंद्र तल से 15 हजार फुट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

2017 में भाजपा ने 44 सीटे जीतकर बनाई थी सरकार
पिछले विधान सभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटे जीतकर सरकार बनाई थी। तब कांग्रेस को 21, सीपीएम को एक सीट और अन्य के खाते में दो सीटे आई थी। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकडा 35 सीटो का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...