1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. त्योहार 2022: बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है होली, जानिए होलिका दहन 2022 की तारीख व मुहूर्त

त्योहार 2022: बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है होली, जानिए होलिका दहन 2022 की तारीख व मुहूर्त

रंगों का त्योहार होली भारत का बहुत ही प्रचीन त्योहार है। खुशियों और भाई चारे का संदेश देने वाले इस प्रमुख त्योहार पर विश्वभर में धूम मची रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

होलिका दहन 2022: रंगों का त्योहार होली भारत का बहुत ही प्रचीन त्योहार है। खुशियों और भाई चारे का संदेश देने वाले इस प्रमुख त्योहार पर विश्वभर में धूम मची रहती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार,होली का त्यौहार राजा हिरण्यकश्यप और विष्णु भक्त प्रह्लाद की कहानी की से प्रेरणा लेकर मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल फेंक होली मनाने की प्रचीन परंपरा हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार, फाल्गुन मॉस की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2022 में होली 18 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी, इसे हम धुलैंडी और बड़ी होली भी कहते है। 2022 की होली के लिए होलिका दहन 17 मार्च को किया जायेगा, जिसे बहुत सी जगह पर छोटी होली भी बोला जाता है।

होलिका दहन मुहूर्त
होलिका दहन मुहूर्त : 21:20:55 से 22:31:09 तक
अवधि :1 घंटे 10 मिनट
भद्रा पुँछा : 21:20:55 से 22:31:09 तक
भद्रा मुखा : 22:31:09 से 00:28:13 तक

होली 18, मार्च को

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...