1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vrindavan Rang Mahal: मथुरा वृंदावन में होता है कुछ ऐसा जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, छिपे हैं कई रहस्य

Vrindavan Rang Mahal: मथुरा वृंदावन में होता है कुछ ऐसा जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, छिपे हैं कई रहस्य

अक्सर हमारे आस -पास ऐसी अनगिनत घटनाएं और चौंका देने वाली चीजें होती हैं कि जिनपर हम चाह कर भी विश्वास नहीं कर पाते। ऐसी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vrindavan Rang Mahal :अक्सर हमारे आस -पास ऐसी अनगिनत घटनाएं और चौंका देने वाली चीजें होती हैं कि जिनपर हम चाह कर भी विश्वास नहीं कर पाते। ऐसी ही एक चौका देने वाले रहस्य के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आपके लिए इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल होगा। आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

हम बात कर रहे है यूपी में कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन की। जहां  कण कण में भगवान कृष्ण की लीलाओं और प्रेम बसा  है। कहते है कि वृंदावन में एक मंदिर है जिसे खोलने और बंद करने के लिए न ही किसी पुजारी की और न ही किसी अन्य की जरूरत पड़ती है।

रंग महल
दरअसल, यह  मंदिर अपने आप ही खुलता और बंद होता है। इस मंदिर को लोग रंग महल के नाम से जानते है। यह मंदिर निधिवन परिसर में स्थित है। माना जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण रात्रि में आराम करते है। इस मंदिर में रोज भगवान को भोग लगाने के लिए माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। इतना ही नहीं भगवान के आराम करने के लिए पलंग भी रखा गया है। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि अगले दिन सुबह जब आप पलंग को देखेगें तो ऐसा लगेगा मानो बिस्तर स्वयं भगवान सो कर गए है। रात होते ही इस मंदिर से कपाट अपने आप ही बंद हो जाते है। जैसे किसी ने बंद किया हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...