1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Wasim Rizvi के हिन्दू बनने के बाद, जानें क्या मिला नया नाम?

Wasim Rizvi के हिन्दू बनने के बाद, जानें क्या मिला नया नाम?

Waseem rizvi conversion: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Shia Central Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Waseem Rizvi ) ने सोमवार को मुस्लिम धर्म का त्याग कर सनातन धर्म (Sanatan Dharm) अपना लिया है। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। अब सनातन धर्म (Sanatan Dharm)  अपनाने के बाद वसीम रिजवी (Waseem rizvi ) का नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (Jitendra Narayan Singh Tyagi) होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

हमको कोई मुसलमान कहे, इससे हमको खुद शर्म आती है : वसीम रिजवी

इस्लाम छोड़कर हिन्दू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं? सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, और किसी धर्म में नहीं है। इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते। हर जुमे की नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में हमको कोई मुसलमान कहे, इससे हमको खुद शर्म आती है।

यति नरसिंहानंद ने शामिल कराया

सोमवार को गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी को हिन्दू धर्म में शामिल कराया है। इसके बाद जितेंद्र नारायण त्यागी यानी (वसीम रिजवी) मंदिर में नजर आए। यहां उनके माथे पर त्रिपुंड था, उन्होंने गले में भगवा बाना पहना हुआ था और वो हाथ जोड़कर भगवान की पूजा कर रहे थे।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...