1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मां वैष्णो देवी की चैत्र नवरात्रि में इस तरह करें लाइव आरती

मां वैष्णो देवी की चैत्र नवरात्रि में इस तरह करें लाइव आरती

चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा का व्रत रखकर पूजा करते हैं। इसके अलावा कई लोग नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी भी जाते हैं और मां के दर्शन कर आते हैं, लेकिन कोरोना के चलते शायद लोग ऐसा न कर पाएंगें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा का व्रत रखकर पूजा करते हैं। इसके अलावा कई लोग नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी भी जाते हैं और मां के दर्शन कर आते हैं, लेकिन कोरोना के चलते शायद लोग ऐसा न कर पाएंगें। ऐसे में भक्त मां वैष्णो देवी की विशेष आरती घर बैठे ही देख पाएंगे। साथ ही उनके दर्शन भी कर पाएंगे। आज हम आपको मां वैष्णो देवी की लाइव आरती कैसे देखी जा सकती है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

जानें कैसे  देख पाएंगे मां वैष्णो देवी की ऑनलाइन आरती

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी की आरती के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए भक्त मां की आरती घर बैठे ही देख पाएंगे। इसके साथ ही मां की लाइव आरती भी कर पाएंगे और उनके दर्शन भी कर पाएंगे। बता दें कि इस ऐप के जरिए यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। ऐसे में यह ऐप भक्तों के कई काम आ सकती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर ही फिलहाल उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप में माता के दर्शन से लेकर, यात्रा पर्ची, बैटरी कार, हेलिकॉप्टर सर्विस, हवन पूजा, प्रसाद, डोनेशन, ऑनलाइन पूजा जैसे कार्य घर पर बैठे किया जा सकता है।

इस ऐप में पहले 5 लिंक थे, लेकिन अब 8 लिंक कर दिए गए हैं। इन्हीं में से एक है लाइव आरती का। यहां से वैष्णो देवी की आरती को लाइव देखा जा सकेगा। सुबह की आरती का सीधा प्रसारण सुबह 6.20 बजे से सुबह 8.15 बजे तक और शाम को 6.20 बजे से रात 8.15 बजे तक देखने को मिलेगा। साथ ही भक्त पवित्र पिंडियों के दर्शन भी कराए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान यह ऐप लॉन्च कर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को मां के करीब पहुंचा दिया है

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...