1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather alert : दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, हिमाचल में हुई बर्फबारी

Weather alert : दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, हिमाचल में हुई बर्फबारी

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  देश के कई राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। यह जानकारी IMD ने दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi -NCR) के अन्य क्षेत्रों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं। IMD ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  देश के कई राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। यह जानकारी IMD ने दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi -NCR) के अन्य क्षेत्रों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं। आईएमडी (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पढ़ें :- 'जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव', उधमपुर में बोले PM मोदी

आईएमडी (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के फरुखनगर, यूपी के बुलंदशहर में देबाई, नरोरा, बदायूं के सहसवान और अलीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभवाना जताई है। आईएमडी (IMD) ने राजस्थान के भरतपुर और मेहंदीपुर बालाजी में भी बारिश की संभावना जताई है।

कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। प्रदेश के इलाकों में इस सर्दी का पहला हिमपात इस महीने की चार तारीख की शाम से छह तारीख तक होने की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

कहां-कहां बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दो दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया; एक और दहशतगर्द छिपा हुआ, मुठभेड़ जारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...