1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert: जानें कब यूपी में दस्तक देगी मानसून की बारिश, गर्मी से बेहाल है जनता

Weather Alert: जानें कब यूपी में दस्तक देगी मानसून की बारिश, गर्मी से बेहाल है जनता

गर्मी से यूपी की जनता बेहाल है। सभी लोग इस उम्मीद में हैं कि आखिर कब इस मौसम से ईजाद मिलेगा। कब मानसून यूपी में दस्तक देगी। ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का दीर्घकालिक पूर्वानुमान बता रहा है कि उत्तर प्रदेश पर इस बार मानसून मेहरबान रहेगा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। गर्मी से यूपी की जनता बेहाल है। सभी लोग इस उम्मीद में हैं कि आखिर कब इस मौसम से ईजाद मिलेगा। कब मानसून यूपी में दस्तक देगी। ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का दीर्घकालिक पूर्वानुमान बता रहा है कि उत्तर प्रदेश पर इस बार मानसून मेहरबान रहेगा। इसकी दस्तक भी समय से पहले होगी। राजधानी में इस बार मानसूनी बरसात औसत से अधिक यानी 900 मिलीमीटर होने की संभावना जतायी गयी है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

पूरे राज्य में इस बार मार्च से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू था। आखिर में बांदा, आगरा, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर, लखनऊ में तो दिन का तापमान 45-45 डिग्री तक पहुंच गया था। अप्रैल में गर्मी ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिये। आगरा में तापमान 47.3 डिग्री और बांदा में 49 डिग्री तक तक पहुंच गया। लखनऊ में तापमान 45.3 डिग्री तक गया। मई की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभों के कारण बूंदाबांदी और ठण्डी हवाओं के कारण गर्मी से मामूली राहत मिली।

इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। दिन का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बलिया के रास्ते मानसून की आमद 15 जून के आसपास होती है। इसी समय राजधानी में प्री-मानसून एक्टीविटी शुरू हो जाती हैं। पर इस बार उत्तर प्रदेश में 10 जून के आसपार मानसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं राजधानी में इसकी आमद 15 से 18 जून के बीच हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...