1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Forecast : दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना, यहां होगी आज बारिश

Weather Forecast : दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना, यहां होगी आज बारिश

दिल्ली -NCR के इलाकों में बुधवार सुबह से मौसम ने करवट बदली है। इस वजह से राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, केरल, असम सहित कई अन्य राज्य में वर्षा होगी। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली -NCR के इलाकों में बुधवार सुबह से मौसम ने करवट बदली है। इस वजह से राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, केरल, असम सहित कई अन्य राज्य में वर्षा होगी। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग बताया कि आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

मौसम विभाग बताया कि आज दिल्ली-NCR में आंधी चलने के साथ हल्‍की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। बता दें कि दिल्‍ली के लिए वीकेंड इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बुधवार सुबह के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने की संभावना जाहिर की है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से राजधानी में बादल देखने को मिल रहे हैं। धूल भरी हवाएं यानी आंधी वाला मौसम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (बुधवार) यानी 18 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादल बढ़े हैं। ऐसे में 2-3 दिन दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरे रहेंगे। हालांकि, इसके बाद फिर गर्मी सताएगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और इससे लगे सभी क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री की कमी देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मॉनसून पूर्व गतिविधियां एक्टिव हो सकती हैं, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2-3 दिन तपती गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है। मौसमी प्रभाव के कारण बादल छाएंगे और धूल भरी आंधी चल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 20 मई को फिर गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा और लू यानी हीटवेव (Heatwave) भी परेशान करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...