पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ती ही जा रही है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं यूपी की बात करें तो बीते 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस (Minimum temperature 5 degree Celsius) से कम दर्ज किया गया है।
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ती ही जा रही है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं यूपी की बात करें तो बीते 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस (Minimum temperature 5 degree Celsius) से कम दर्ज किया गया है। आपको बता दें, राजधानी लखनऊ में ठंड का प्रकोप जारी है।
इतना ही नहीं ठंढ का कहर इतना बढ़ गया कि इस बीच पशु-पक्षियों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में हीटर की व्यवस्था करनी पड़ी। खबरों कि माने तो लखनऊ चिड़ियाघर (Lucknow Zoo) के उप निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि ठंड की तैयारी हम अक्टूबर से ही शुरू कर देते हैं। शेर के लिए हीटर और हिरन के लिए चटाई बिछाई गई हैं। जिससे वो ठंड से बचे रहे।
तो वहीं, इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, अभी दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग (Weather Department) का लखनऊ केंद्र राज्य के 32 सेंटरों से रिकार्ड इकट्ठा करता है। इनमें सभी जगह बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।