देश में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है। दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एक बार फिर सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसने न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया है।
Weather Alerts: देश में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है। दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एक बार फिर सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसने न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया है।
मौमस विभाग की माने तो कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी और मौसम और भी ज्यादा कहर बरपायेगा। आने वाले दिनों में तापमान गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की स्थिति भी संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति कम होने की संभावना है और ये केवल कुछ इलाकों में देखा जा सकता है।