1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Update: कल से होने जा रही है बारिश और चलेंगी ठंडी हवाएं, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: कल से होने जा रही है बारिश और चलेंगी ठंडी हवाएं, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। 23 मई की शाम से ही मौसम में बदलाव दिखेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने लगेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक होगा तो न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा। इसके बाद बुधवार को तो बड़ा अंतर दिख सकता और अधिकतम तापमान 40 के करीब ही रहेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Update: भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों जल्द ही राहत मिलने वाली है। मंगलवार शाम से मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। राहत की बात ये है कि मंगलवार की रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एनसीआर समेत यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मंध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में गर्मी से राहत मिलती दिखेगी। एक बार फिर से मई का आखिरी सप्ताह राहत भरा गुजरने की संभावना है।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

तापमान में दर्ज होगी गिरावट
बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। 23 मई की शाम से ही मौसम में बदलाव दिखेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने लगेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक होगा तो न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा। इसके बाद बुधवार को तो बड़ा अंतर दिख सकता और अधिकतम तापमान 40 के करीब ही रहेगा। फिर 25 और 26 मई को अधिकतम 36 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहने की संभावना है। इसके बाद 27 मई से 31 तारीख तक भी तापमान बहुत ज्यादा नहीं रहेगा। महीने के आखिर तक 40 डिग्री सेल्सियस से ही अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

4 जून को केरल में मॉनसून देगा दस्तक
बता दें कि, इस साल केरल में मानसून 4 जून को दस्तक देगा। केरल में मानूसन की दस्तक के बाद दिल्ली, यूपी तक मॉनसून में इसका असर देखने को मिलेगा। इस तरह यदि जून के शुरुआती दिनों में गर्मी बढ़ती भी है तो ज्यादा दिनों तक परेशान नहीं करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...