भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों काफी सक्रिय है।
Weather Update: भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों काफी सक्रिय है।
इसके कारण जल्द ही दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत अन्य इलाकों में तीन मई को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इसके कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश व अंधड़ की चेतावनी जारी की है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।