1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Update Today : उत्तर में बर्फबारी-दक्षिण में बारिश, जानिए मौसम का मिजाज

Weather Update Today : उत्तर में बर्फबारी-दक्षिण में बारिश, जानिए मौसम का मिजाज

श के विभिन्न राज्यों में मौसम तेजी करवट ले रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम का पारा ऊपर नीचे हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weather Update Today : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम तेजी करवट ले रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम का पारा ऊपर नीचे हो रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है तो वहीं, दक्षिण भारत में मध्यम से तेज बारिश होगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

देश की राजधानी  दिल्ली में  जहां सुबह-शाम  तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, दक्षिण के राज्यों, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, यूपी-बिहार में हल्की ठंड के साथ ही दिन में धूप में तेजी बरकरार है।

अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर को 8. 30 बजे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, 06 दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व इलाके में बढ़ेगा और 08 दिसंबर तक उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के पास पहुंच जाएगा।

बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से 10 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय में इसकी वजह से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट और तमिलनाडु के कुछ तटीय क्षेत्रों में  भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान हुए बेहोश, जानें अब कैसी है तबीयत?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...