1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Wedding Video: दुल्हन को देखते ही दूल्हे के निकले आंसू, फिर ऐसे निभाई शादी की रस्में

Wedding Video: दुल्हन को देखते ही दूल्हे के निकले आंसू, फिर ऐसे निभाई शादी की रस्में

अपने शादी ब्याह की रस्मों में अक्सर दुल्हन को या उसके परिवार वालों को इमोशनल होते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को शादी की रस्मों के बीच रोते हुए देखा है। शायद आपको मेरी ये बात तक बुरी लगे। लेकिन ये सच है। आज हम आपको एक ऐसा शादी का वीडियो दिखने जा रहें हैं जिसे देख आप भी यही कहोगे ये ही सच्चा प्यार है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral video: अपने शादी ब्याह की रस्मों में अक्सर दुल्हन को या उसके परिवार वालों को इमोशनल होते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को शादी की रस्मों के बीच रोते हुए देखा है। शायद आपको मेरी ये बात तक बुरी लगे। लेकिन ये सच है। आज हम आपको एक ऐसा शादी का वीडियो दिखने जा रहें हैं जिसे देख आप भी यही कहोगे ये ही सच्चा प्यार है।

पढ़ें :- UP News: आगरा के सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, चपेट में आयी दर्जनों दुकानें

इस वीडियो मे आप देख सकतें हैं कि लड़का दुल्हन को स्टेज पर आता देख खूब भावुक हो गया और उसके आंसू निकल आए। कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा दुल्हन का इंतजार कर रहा है। वहीं पारंपरिक रिवाज में दूल्हन स्टेज की तरफ आ रही है।  इस समय दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक है।


मानो दुल्हन को देखते ही उसे सारे जहां की खुशी मिल गई हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी दुल्हन को देखते ही दूल्हे के आंसू निकल आए। करीब 20 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के स्टेज पर पहुंचते ही दूल्हे ने उसे सीने से लगा लिया। चंद लम्हे बाद दुल्हन भी भावुक हो गई और लड़के के आंसू पोछने लगी। इसपर दूल्हा शरमाते हुए उसका हाथ हटाने लगता है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक कमेंट कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...