1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फेमस एक्ट्रेस ने बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फेमस एक्ट्रेस ने बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर एक्ट्रेस जमुना (Jamuna) का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Actress Jamuna Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस जमुना (Jamuna) का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय करने वाली जमुना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

आपको बता दें, उनका जन्म 30 अगस्त, 1936 को कर्नाटक के हम्पी में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता निप्पनी श्रीनिवास राव और कौशल्या देवी आंध्र प्रदेश चले गए। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गुंटूर जिले के दुग्गीराला में प्राप्त की। वह अपने स्कूल के दिनों में एक मंच कलाकार थीं।

जमुना, जिनका असली नाम जाना बाई था, ने 16 साल की उम्र में गरिकापारी राजाराव द्वारा निर्देशित पुत्तिलु (1953) के साथ अभिनय की शुरुआत की। जमुना ने 11 हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने सुनील दत्त और नूतन अभिनीत मिलन (1967) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

पढ़ें :- परवीन डबास ने तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का किया उद्घाटन 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...