1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: विवादित बयान को लेकर शुभेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की चेतावनी

पश्चिम बंगाल चुनाव: विवादित बयान को लेकर शुभेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में चार चरणों का चुनाव हो चुका है। पांचवे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बीच चुनाव आयोग ने विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चार चरणों का चुनाव हो चुका है। पांचवे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बीच चुनाव आयोग ने विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज कर सकती है जारी

निर्वाचन आयोग ने इस बीच भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी को 29 मार्च को उनके द्वारा दिए गए भाषण पर चेतावनी दी है। बता दें कि, इससे पहले 9 अप्रैल को इन्होंने आयोग में अपना जवाब दाखिल किया था।

चुनाव आयोग ने शुभेंदु अधिकारी से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर 24 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटे का रोक लगाया है।

 

पढ़ें :- तो पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में गहरी हुई दरार! TMC प्रत्याशियों के एलान के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...