1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। तीसरे चरण में 31 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव के दौरान भी कई जगहों पर हिंसा की खबरे सामने आईं हैं। इस दौरन भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। तीसरे चरण में 31 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव के दौरान भी कई जगहों पर हिंसा की खबरे सामने आईं हैं। इस दौरन भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

पढ़ें :- Ulgulan Nyaay Maharally : 'हम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटे हैं'

आरामबाग में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई हैं। यहां पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। आरामबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमले की खबर है। टीमएसी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर ईंट से हमला किया है।

न्होंने कहा कि मास्क पहने लोगों ने ये घटना की है। इसके साथ ही सुजाता ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने बीती रात महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया। गौरतलब है कि, तीसरे चरण में तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर चुनाव होा रहे हैं।

यहां पर 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण 24 परगना जिले की 16 सीटें हैं। इन सभी सीटों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है और धारा 144 लागू है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन 31 सीटों में से 30 पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

 

पढ़ें :- तृणमूल सरकार के पाप का घड़ा भर गया है, हो चुकी है अंत की शुरूआत : राजनाथ सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...