1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. West Bengal : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बनाए 7 नए जिले , मंत्रालयों में फेरबदल का किया ऐलान

West Bengal : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बनाए 7 नए जिले , मंत्रालयों में फेरबदल का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने राज्य में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने जानकारी देते बताया कि पहले बंगाल में 23 जिले थे। अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने राज्य में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने जानकारी देते बताया कि पहले बंगाल में 23 जिले थे। अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।

पढ़ें :- West Bengal Voting LIVE : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर मारपीट; TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि बुधवार को जरूरी मंत्रालय में कर दिया जाएगा फेरबदल

इसके अलावा ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह बताया जा रहा है कि हम पूरे मंत्रालय को भंग करने जा रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। हां, फेरबदल होगा लेकिन कुछ मंत्रालयों में। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया है। पार्थ जेल में है। इसलिए उनका सारा काम करना है। मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है। इसलिए इस बुधवार को जरूरी मंत्रालय में फेरबदल कर दिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...