1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. West Bengal : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में तबीयत बिगड़ी, मेडिकल रिपोर्ट का है इंतजार

West Bengal : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में तबीयत बिगड़ी, मेडिकल रिपोर्ट का है इंतजार

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की गुरुवार को सिलीगुड़ी (Siliguri) में तबीयत खराब हो गई। उस वक्त वह एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सिलीगुड़ी। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की गुरुवार को सिलीगुड़ी (Siliguri) में तबीयत खराब हो गई। उस वक्त वह एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बीजेपी के विधायक नीरज जिम्पा (BJP MLA Neeraj Jimpa) ने कहा कि गडकरी की तबीयत बाद में ठीक हो गई और वह अपनी कार से रवाना हो गए। जिम्पा ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद गडकरी ने बेचैनी की शिकायत की है।

पढ़ें :- Ulgulan Nyaay Maharally : 'हम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटे हैं'

डॉक्टरों ने मंच के पीछे ले जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद में वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए। गडकरी के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर आए गडकरी ने सिलीगुड़ी (Siliguri)  में 1,206 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...