1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि, शनिवार को यशवंत सिंह ने भाजपा छोड़ी थी, जिसके बाद उन्हेंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि, शनिवार को यशवंत सिंह ने भाजपा छोड़ी थी, जिसके बाद उन्हेंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज कर सकती है जारी

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वह पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमलावर दिखे। दरअसल, केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद लगातार उनको दरकिनार किया गया, जिसके चलते वह पीएम मोदी पर अक्सर हमला बोलते रहे। बता दें कि, बंगाल विधान सभा चुनाव वेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।

भाजपा टीएमसी के खेमें में सेंधमारी कर रही है तो इसके जवाब में टीएमसी भाजपा को हिलाने में लगी है। दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी से यह संदेश साफ है कि मौजूदा विधान सभा चुनाव में टीएमसी भाजपा को घेरने में सिन्हा के अनुभव का पूरा लाभ लेगी।

एक नौकरशाह से राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब शवंन्त सिन्हा ने वर्ष 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी और इसके बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल भी उन्हें इस मंत्रालय का कार्यभार मिला। उन्होंने वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई। सिन्हा 2018 में बीजेपी छोड़ने के बाद से ही केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

पढ़ें :- तो पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में गहरी हुई दरार! TMC प्रत्याशियों के एलान के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...