1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर से आखिर भिखारी ने ऐसा क्या कहा कि उन्होंने ले ली नई कार, सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर से आखिर भिखारी ने ऐसा क्या कहा कि उन्होंने ले ली नई कार, सुनाया मजेदार किस्सा

रणधीर कपूर ने अपनी बेटी करिश्मा कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचकर खूब मस्ती-मजाक किया। इस बीच रणधीर कपूर ने बहुत सारे मजेदार किस्से बताए। अभिनेता ने बताया कि एक भिखारी ने उनकी छोटी कार होने पर उनका मजाक उड़ाया था। अभिनेता रणधीर कपूर ने बताया कि इस बात से उनका ईगो बहुत हर्ट हो गया था कि फिर उस वाक्या के बाद उन्होंने एक नई कार खरीदी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। रणधीर कपूर ने अपनी बेटी करिश्मा कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma Show) पर पहुंचकर खूब मस्ती-मजाक किया। इस बीच रणधीर कपूर ने बहुत सारे मजेदार किस्से बताए। अभिनेता ने बताया कि एक भिखारी ने उनकी छोटी कार होने पर उनका मजाक उड़ाया था। अभिनेता रणधीर कपूर ने बताया कि इस बात से उनका ईगो बहुत हर्ट हो गया था कि फिर उस वाक्या के बाद उन्होंने एक नई कार खरीदी। अभिनेता (Actor) ने पिता राज कपूर को भी वैसी कार खरीदने के लिए कहा तो रणधीर को बहुत अच्छा जवाब मिला था।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

‘द कपिल शर्मा शो’ पर रणधीर कपूर ने अपनी जिंदगी (Life) के कई मजेदार किस्से सुनाए। अभिनेता रणधीर कपूर बताया कि उनकी परवरिश बहुत ही सामान्य रूप से हुई है। उन्होंने बताया कि वह आम आदमी की तरह बस और ट्रेन से सफर करते थे। जब वह ऐक्टर बने थे तो उन्होंने एक छोटी सी कार खरीद ली। रणधीर कपूर ने बताया कि एक दिन एक भिखारी उनकी कार का साइज (Size of Car) देखकर हंसा और बोला,कि तुम इस तरह की गाड़ी में जाते हो, पिक्चर में तो बहुत लंबी गाड़ी होती है।

रणधीर कपूर का इस बात से ईगो बहुत हर्ट हो गया था उसके बाद ही उन्होने लेटेस्ट मॉडल (latest Model) की कार खरीद ली। कार खरीद के लिए उन्होंने अपनी पत्नी बबिता और कुछ प्रोडक्शन हाउस से पैसे अडवांस लिए थे। इसके बाद वह अपने पिता राज कपूर को अपनी गाड़ी दिखाने ले गये। राज कपूर रणधीर की गाड़ी देखकर खुश तो हुए लेकिन उन्होंने अपने लिए ऐसी ही कार खरीदने के उनके द्वारा दिये गये सुझाव से इनकार कर दिया। राज रणधीर से बोले,मैं बस में भी जाऊंगा तो लोग कहेंगे राज कपूर(Raj kapoor) बैठा हुआ है। तुम्हें जरूरत है कि लोग गाड़ी को देखेंगे और तुम्हें भी देखेंगे,और कहेंगे कि देखो रणधीर कपूर बैठा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...