1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ऐसा आखिर क्या हुआ की रातों रात धोनी को बनाना पड़ा भारतीय टीम का मेंटार, जडेजा ने उठाये सवाल

ऐसा आखिर क्या हुआ की रातों रात धोनी को बनाना पड़ा भारतीय टीम का मेंटार, जडेजा ने उठाये सवाल

यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। धौनी के मेंटर बनाए जाने से क्रिकेट फैंस व ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने इसे लेकर सवाल उठा दिए।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। धौनी के मेंटर बनाए जाने से क्रिकेट फैंस व ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा(JADEJA) ने इसे लेकर सवाल उठा दिए।

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर नहीं, सूर्या की वापसी में लग सकता है और अधिक समय

अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स(SPORTS) नेटवर्क पर बात करते हुए कहा कि, वह इस कदम के पीछे के मकसद को समझ नहीं पाए। जडेजा ने कहा कि, यह मेरे लिए समझना असंभव है और मैं दो दिनों से सोच रहा हूं कि क्या सोच हो सकती है।

मैं एमएस(MS DHONI) धोनी की बात नहीं कर रहा हूं, उनके पास जो समझ है या वह कितने उपयोगी हो सकते हैं, मैं उस ओर नहीं जा रहा हूं। यह ऐसा था जैसे आपने रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे से आगे भेज दिया, व्यक्ति सोचता है कि ऐसा क्यों किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...