अगर आप देश को जोड़ने निकले हैं तो आपसे ये सवाल पूछा जाएगा ही कि आप भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भारत को कितना जोड़ पाए हैं। आप भारत से कितना जुड़ पाए? इसके साथ ही कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए 'मोहब्बत का पैगाम' लाने का दावा किया है। लेकिन विडम्बना यह है कि वह और उनके साथ उनके कारवां में शामिल लोग वास्तव में देश को तोड़ रहे हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली पहुंची। दिल्ली में लाल किले से आज राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत को जोड़ने की बात करते हैं।
अगर आप देश को जोड़ने निकले हैं तो आपसे ये सवाल पूछा जाएगा ही कि आप भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भारत को कितना जोड़ पाए हैं। आप भारत से कितना जुड़ पाए? इसके साथ ही कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए ‘मोहब्बत का पैगाम’ लाने का दावा किया है। लेकिन विडम्बना यह है कि वह और उनके साथ उनके कारवां में शामिल लोग वास्तव में देश को तोड़ रहे हैं।
टुकड़े-टुकड़े गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गांधी की यात्रा में विभिन्न जगहों पर चले हैं, ऐसा क्यों?
राहुल गांधी बताएं- ये हम जानना चाहते हैं।देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप (राहुल गांधी) मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं?
– श्री @rsprasad pic.twitter.com/IDdjymrGxo
पढ़ें :- UP का अगला DGP कौन? काउंटडाउन शुरू... रेस में ये नाम चल रहे हैं सबसे आगे
— BJP (@BJP4India) December 24, 2022
इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, टुकड़े-टुकड़े गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गांधी की यात्रा में विभिन्न जगहों पर चले हैं, ऐसा क्यों? राहुल गांधी बताएं-ये हम जानना चाहते हैं। देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप (राहुल गांधी) मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं?
इसके साथ ही कहा कि, आपकी सरकार में तो सेना के हथियार खरीदने में कमीशन चलता था या नहीं, ये बताएं? आज जिस तरह से भारत की सेना के साजो-सामान बाहर से भी आए हैं और भारत में भी बने हैं। उसी का परिणाम है कि आज भारत की सेना बुलंदी से जवाब दे रही है।