राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा परमानेंट सोनिया गांधी के पास में है। जब मुख्यमंत्री को बदलना होगा तो कानो—कान किसी को खबर तक नहीं लगेगी और ये काम रातों—रात हो जाएगा। इस पर कोई चर्चा और चिंतन नहीं होगा।
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा परमानेंट सोनिया गांधी के पास में है। जब मुख्यमंत्री को बदलना होगा तो कानो-कान किसी को खबर तक नहीं लगेगी और ये काम रातों-रात हो जाएगा। इस पर कोई चर्चा और चिंतन नहीं होगा।
दरअसल, सीएम गहलोत ने उस दौरान बयान ऐसे समय पर आया जब दिल्ली में सचिन पायलट और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात के दो दिन बीते थे। यही नहीं सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और फैसले ले सकती हैं। बता दें कि, राजस्थान में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।
इसी को देखते कांग्रेस वहां पर बदलाव कर सकती है। वहीं, सचिन पायलट ने गुरुवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। पायलट से मुलाकात के एक दिन पहले ही यानी बुधवार को सीएम गहलोत सोनिया गांधी से मिले थे।