मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी जोड़ियां हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं और फैंस इनको एक साथ काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही शानदार जोड़ियों में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी।
आपको बता दें, इन दोनों की फैन फॉलोविंग इतनी शानदार है कि इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन काफी कम देखा जाता है कि ये लोग किसी भी यूजर के बात पर कमेंट करते हों।
लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जब दीपिका पादुकोण ने एक यूजर के मीम्स पर कमेंट किया है। दरअसल ये सब तब शुरु हुआ जब जब दीपिका और रणवीर की दिवाली के मौके पर एक तस्वीर वायरल हुई थी।
इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी वहीं रणवीर सिंह ने एक नारंगी रंग का कुर्ता पहन रखा था। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वो काफी तेजी से वायरल होने लगी और फैंस इसपर कमेंट कर रहे थे।
पढ़ें :- तैमूर की आया लेती हैं 1.50 लाख रुपए सैलरी, इस बारे में पहली बार करीना कपूर ने किया खुलासा!
View this post on Instagram
कुछ लोगों ने इनकी तस्वीरों पर मजेदार मीम्स भी बनाने शुरु कर दिए। इस बीच एक मीम सामने आया जिसमें यूजर ने इन दोनों की मिठाई से तुलना कर दी।
पढ़ें :- बॉलीवुड की यह 6 एक्ट्रेस लहंगे में दिखती है कुछ ऐसी, तस्वीरे देखकर आप भी हो जायेंगे इनके दीवाने!
View this post on Instagram
यूजर ने दीपिका पादुकोण को गाजर का हलवा और रणवीर सिंह को मोतीचूर का लड्डू कहा है।ये मीम जब दीपिका पादुकोण ने देखा तो खुद को बिना रिएक्ट किए नहीं रोक पाई और उनको ये मीम काफी ज्यादा पसंद आया है।