1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जब किसान नए कृषि कानूनों को नहीं चाहते तो सरकार क्यों नहीं ले रही वापस : प्रियंका गांधी

जब किसान नए कृषि कानूनों को नहीं चाहते तो सरकार क्यों नहीं ले रही वापस : प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बिजनौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है? उन्होंने कहा कि जब किसान इस कानून को नहीं चाहते हैं तो सरकार को वापस ले लेना चाहिए लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

प्रियंका ने कहा कि मैं यहां पर भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने के लिए आई हूं। उन्होंने​ किसानों से कहा कि आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि दो बार इनकी सरकार क्यों बनाई? लोगों को भरोसा था लेकिन इन्होंने सिर्फ बातें की हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि 2017 के बाद से गन्ने का मूल्य भी नहीं बढ़ा है।

पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।

​पीएम मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा रहे हैं लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...