नई दिल्ली: निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया। ‘नागिन’ अभिनेत्री ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट के माध्यम से मुंबई पुलिस से मदद की अपील की।
आपको बता दें, उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ‘मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।’ निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें। निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
@MumbaiPolice Someone picked my handbag from the car.., at senapati bapat marg signal..lower parel .. any help would mean a lot please. 🙏 pic.twitter.com/Qqp16i3KC4
— NIA SHARMA (@Theniasharma) October 28, 2020