1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday special: जब एक्टर ने शराब के नशे में की थी पूजा भट्ट की पिटाई, हो गईं थीं लहूलुहान

Birthday special: जब एक्टर ने शराब के नशे में की थी पूजा भट्ट की पिटाई, हो गईं थीं लहूलुहान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं है। पूजा भट्ट बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों में बसी रहीं हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से, अपनी एक्टिंग से सभी के दिल जीते हैं। वैसे आज पूजा भट्ट का जन्मदिन है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

पूजा भट्ट को लोग खूब प्यार देते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता है। वैसे पूजा भट्ट अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में रहीं हैं। दरअसल एक समय था जब पूजा भट्ट का अफेयर रणवीर शौरी से रहा था।

रणवीर बॉलीवुड एक्टर हैं और आज भी कई फिल्मों में नजर आते हैं। दोनों का अफेयर फिल्म ‘जिस्म’ के दौरान शुरू हुआ। जी दरसल इस फिल्म में रणवीर का एक छोटा सा रोल था और इसी दौरान पूजा भट्ट और रणवीर एक-दूसरे के करीब आ गए। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया और दोनों लिव-इन में रहने लगे।

वहीं पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था और उनके नापंसद होने के बाद भी पूजा भट्ट और रणवीर साथ रह रहे थे। इन सभी के बीच एक बार कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। दरअसल एक बार रणवीर ने पूजा भट्ट को बुरी तरह से पीटा और इतना पीटा की पूजा लहूलुहान हो गईं। ऐसा कहा जाता है कि रणवीर शौरी की नशे की लत से पूजा भट्ट बहुत परेशान थीं।

पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

उस दौरान नशे में चूर होकर रणवीर शौरी पूजा भट्ट को फिजिकली एब्यूज करते थे। एक दिन शराब पीकर रणवीर शौरी पूजा भट्ट के घर पहुंच गए। इस बारे में खुद पूजा बता चुकीं हैं। साल 2002 में उन्होंने एक इंटरव्यू में उस रात के बारे में बताया था।

उन्होंने कहा था, ‘संडे की एक रात रणवीर मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी रखी थी लेकिन मैंने फिर भी उन्हें घर के अंदर आने दिया। उस दौरान रणवीर ने आव देखा ना ताव और बिना किसी वजह के उन्होंने मुझ पर अटैक कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। रणवीर ने उसी पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।’ इसी बीच पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी इस लड़ाई में कूद पड़े लेकिन रणवीर ने राहुल को थप्पड़ मार दिया।

उसी के बाद से पूजा और रणवीर अलग हो गए। वैसे उस दौरान पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। वहीं इस मामले पर रणवीर शौरी का कहना था कि, ‘पूजा भट्ट खूब शराब पीतीं थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं।’ फिलहाल पूजा बहुत काम फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...