1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIRAL VIDEO: जब Karan Kundrra से Shilpa Shetty बोली – मै तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा… जाने पूरा मामला

VIRAL VIDEO: जब Karan Kundrra से Shilpa Shetty बोली – मै तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा… जाने पूरा मामला

टीवी रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने जूनियर' में इन दिनों तहलका मचा रहा है। दरअसल, शो में एक से बढ़कर एक बेहतरीन नन्हे डांसर अपने टैलेंट से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। वहीं अब शो के आगामी एपिसोड में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मेहमान बनकर शामिल होने वाली हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली : टीवी रियलिटी डांस शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ में इन दिनों तहलका मचा रहा है। दरअसल, शो में एक से बढ़कर एक बेहतरीन नन्हे डांसर अपने टैलेंट से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। वहीं अब शो के आगामी एपिसोड में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मेहमान बनकर शामिल होने वाली हैं। शिल्पा अपने एंट्री से शो में मनोरंजन का पारा हाई करती हुई नजर आएंगी।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

शो का नया प्रोमो वीडियो भी साझा कर दिया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री श्रीदेवी की नागिन फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग ‘मैं नागिन तू सपेरा।।।’ पर डांस करते हुए बेहतरीन एंट्री करती हैं।

रेड इंडोवेस्टर्न ड्रेस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)  अपने नागिन डांस से स्टेज पर तहलका मचा देती हैं। शिल्पा को इतने ग्रेस के साथ नागिन डांस करते देखकर शो के होस्ट करण कुंद्रा बहुत उत्साहित नजर आते हैं।

शिल्पा को देखकर एक पल के लिए तो करण के होश ही उड़ जाते हैं। करण शिल्पा से बोलते हैं- बोलती बंद करवा दी आपने मैम। करण की बात पर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)  बोलती हैं- मुझे लगा कि इस गाने पर एंट्री करने का सेंस बनता हैं, क्योंकि नागिन को आप अधिक पसंद करते हैं ना आज कल।

शिल्पा की बात सुनकर करण कुंद्रा की बोलती बंद हो जाती है। नीतू सिंह भी करण को टीज करते हुए बोलती हैं- करण आपको ये बहुत पसंद आया होगा। इसपर करण हंसते हुए बोलते हैं- बोल तो रहा हूं मैम दुनिया खत्म। वही बात यदि करण कुंद्रा की करें तो वो टेलीविज़न की नई नागिन तेजस्वी प्रकाश संग रिलेशनशिप में हैं। करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में मिले थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...