लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उस वक्त बवाल मच गया जब दूल्हा अपने शराबी दोस्तो के साथ नागिन डांस करने लगा। दुल्हन को उसका डांस करना पसंद नही आया तो उसने बारात वापस लौटा दिया। यही नही शाहजहांपुर में भी 2017 में जब एक दूल्हे ने नागिन डांस किया था तो शादी टूट गयी थी।
उत्तर प्रदेश में ज्यादातर शादियों में नागिंन डांस काफी प्रसिद्ध माना जाता है। लेकिन आजकल इस डांस की वजह से शाटियां भी टूटने लगी हैं। लखीमपुर खीरी के मेलानी में शुक्रवार रात एक बारात आयी थी तभी शराब में धुत दुल्हा बारात द्वार लगते ही अपने दोस्तों के साथ ‘नागिन डांस’ करने लगा। वरमाला को लेकर देरी हो रही थी तो दुल्हन के घर वालों ने ऐतराज जताया जिसपर दूल्हा भड़क गया।
विवाद बढ़ने लगा तो कुछ रिश्तेदार बीच में आये और जैसे तैसे वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। लेकिन मामला यहीं नही रूका जैसे ही वरमाला कार्यक्रम हो गया तो दूल्हा फिर से नागिन डांस करने लगा। इस बार दुल्हन के घर वाले जबतक कुछ कहते तब तक दुल्हन भड़क गयी और उसी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हा यहीं नही रूका, दुल्हन के विरोध करने पर दुल्हे ने लड़की को सबके सामने तमाचा जड़ दिया। इसपर हंगामा बढ़ गया और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन दुल्हन ने बारात वापस लौटा दिया।