वीडियो में एक कबूतर और बिल्ली लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिल्ली और कबूतर किसी दिवाल पर बैठे हैं।
नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर दिल जीत लेने वाले वीडियो वायरल होते रहतें हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनहे देख हमारा दिन बन जाता है। इन वीडियोज में उनके द्रारा किए गए अजीबो गरीब कृत्य देखकर काफी मजा आता है। ऐसी ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रही है। वीडियो में एक कबूतर और बिल्ली लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिल्ली और कबूतर किसी दिवाल पर बैठे हैं।
अचानक से बिल्ली के मुंह पर कबूतर चोंच मारने की कोशिश करता है। फिर क्या था? बिल्ली ने कबूतर की गरदन पकड़ ली। कबूतर फिर अपनी चोंच से बिल्ली पर हमला करता है। इसके बाद बिल्ली मुंह से कबूतर को काटने के लिए आगे बढ़ती है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Pakistani Boy Dance Video: 'जय जय शिवशंकर' गाने पर पाकिस्तानी लड़के ने किया धमाकेदार डांस
दोनों के बीच जोरदार युद्ध चालू हो जाता है। इसके बाद कबूतर चोंच से लड़ने लगता है और बिल्ली उसे एक हाथ से संभालने की कोशिश करती है। इस वीडियो को द वाइल्ड कैप्चर नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने अपने पेज पर शेयर किया। वीडियो काफी मजेदार है। बिल्ली और कबूतर की यह लड़ाई देखकर लग रहा है कि मानो दोनों पिछले जन्म के दुश्मन हैं।