समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार (Modi government) पर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी (Pm Modi) का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसते हुए कहा कि डेटा और सस्ता नेट से भूखे लोगों का पेट नहीं भरता है। दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अक्सर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार (Modi government) पर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी (Pm Modi) का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसते हुए कहा कि डेटा और सस्ता नेट से भूखे लोगों का पेट नहीं भरता है। दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अक्सर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं।
मंगलवार को भी उन्होंने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सस्ता पेट्रोल-डीज़ल, गैस, दाल, चावल, तेल, घी और आटा भी हो न कि केवल डेटा…क्योंकि डेटा से पेट नहीं भरता। सवाल ये है कि: जब हैं भूखे पेट, तो क्या करेगा नेट। विदेशों में सम्पन्न लोगों से ताली बजवाना और देश में विपन्न आदमी की थाली सजवाना… दो अलग-अलग बातें हैं।’
सस्ता पेट्रोल-डीज़ल, गैस, दाल, चावल, तेल, घी और आटा भी हो न कि केवल डेटा… क्योंकि डेटा से पेट नहीं भरता.
सवाल ये है कि:
जब हैं भूखे पेट, तो क्या करेगा नेट.
पढ़ें :- कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई फटकार, बोलती हुई बंद
विदेशों में सम्पन्न लोगों से ताली बजवाना और देश में विपन्न आदमी की थाली सजवाना… दो अलग-अलग बातें हैं. pic.twitter.com/N9t52RBLnO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2022
बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने पीएम मोदी (Pm Modi) का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो जर्मनी में भारतवंशियों को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी कह रहे हैं कि, भारत में जितनी तेज इंटरनेट कनेक्टिवीटी है, जितना सस्ता डेटा है, कई देशों के लिए यह अकल्पनीय है। इस दौरान पीएम मोदी के भाषण पर लगातार तालियां बजती रहती हैं।