नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट की जा रही है और इस ऐतिहासिक शो ने एक बार फिर से टीआरपी में झंडे गाढ़ दिए हैं। इस शो में राम और सीता के किरदार को अरुण गोविल और दीपिका चिलखिया ने निभाया था, वहीं रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे।
सीरियल में राम के द्वारा रावण का वध के बाद फिर लव कुश की एंट्री दिखाई जाएगी। लव कुश के बाल कलाकार आखिर कौन थे और अब कहां है यह जानना वाकई रोचक है। 33 साल बाद ये बाल कलाकार अब बड़े हो गए हैं और अपनी लाइफ में सेटल है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर अब रामायण और महाभारत के कलाकार भी चर्चाओं में बने हुए है। हर कोई इनके बारे में बात कर रहा है लेकिन इस बीच अब सोशल मीडिया पर अब लक-कुश भी चर्चा भी शुरू हो गई है। जो अब बड़े हो गए है।
दरअसल रामानंद सागर की रामायण में लक-कुश का किरदार दो मराठा लड़कों ने निभाया था। जो आज बड़े हो गए है। हैरानी की बात तो ये है कि इन इनमें से एक सुपरहिट एक्टर बन चुका है।तो दूसरा एक बड़ी कंपनी का सीईओ है। बता दें कि रामायण में लव का किरदार स्वप्निल जोश ने निभाया था और कुश के किरदार में मयूरेश क्षत्रदे नजर आए थे।
स्वप्लनिल जोशी आज मराठी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आए है। स्वप्निल जोशी बॉलीवुड फिल्म ‘मितवा’, ‘दिशवारी’ जैसी फिल्मों में नजर आए है।इसके अलावा कुश का किरदार निभाने वाले मयूरेश अब विदेश में रहते है।
मयूरेश एक प्राइवेट कंपनी में अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य करते है। वह लंबे समय से इसी क्षेत्र में कार्यरत है। इतना ही नहीं, मयूरेश एक अच्छे राइटर भी है।उन्होंने दो अन्य विदेशी लेखकों के साथ “स्पाइट एंड डेवलपमेंट” पुस्तक लिखी है।